February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिवसेना पूर्व प्रदेश प्रमुख की गोली मारकर हत्या

मध्य प्रदेश। शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं रमेश साहू की पत्नी और बेटी को आरोपियों ने चोट पहुंचाई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मध्य प्रदेश शिवसेना के पूर्व प्रमुख रहे रमेश साहू की इंदौर के पास उमरी खेड़ा में गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। रमेश साहू उमरी खेड़ा में साईं राम ढाबा संचालित करते थे। रमेश साहू की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है। वहीं बीच बचाव करने आई मृतक की पत्नी और बेटी को भी आरोपियों ने चोट पहुंचाई है। जिसमें वो घायल हो गईं। हालांकि घटनास्थल से कोई सामान या पैसा चोरी नहीं किया गया है। आरोपियों ने केवल हत्या की वारदात को ही अंजाम दिया है। जिसके चलते पुलिस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जता रही है। वहीं घटना के बाद रमेश साहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में करीब 10 साल से अधिक समय तक रमेश साहू प्रदेश शिवसेना प्रमुख रहे हैं। ताजा मामले में अज्ञात बदमाश खंडवा रोड़ स्थित शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू के ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख की हत्या को अंजाम दे दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए।परिजनों के मुताबिक लूट की नीयत से हत्या की गई है। वहीं मृतक रमेश का पहले तेजाजी नगर और सदर बाजार थाने में आपराधिक रिकाॅर्ड भी है। जिसको लेकर पुलिस पुरानी रंजिश के मामले पर जांच कर रही है। वहीं हत्या की जानकारी लगते ही सीएसपी, एएसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *