February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गुलदार का हमला,बाल बाल बचे दंपत्ति

रामनगर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)।नए बाईपास पुल के समीप सुबह लगभग 6ः30 बजे माॅर्निंग वाॅक करने जा रहे टेढ़ा रोड कौशल्या पुरी निवासी त्रिलोक जोशी व मंजू जोशी व उनके कुत्ते पर गुलदार ने हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार मंजू जोशी व उनके कुत्ते को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। गौरतलब है बीते 1 हफ्ते से लगातार जनता को सूचित किया जा रहा था कि इस क्षेत्र में गुलदार दिखाई दे रहा है। साथ ही प्रशासन भी लगातार जनता से अपील कर रहा था कि इस क्षेत्र में वाॅक करने ना जाएं जिसके उपरांत भी लोग नहीं मान रहे है। नतीजा यह निकला कि आज एक बड़ी अप्रिय घटना होने से टली लेकिन सवाल तो वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी खड़े होते हैं 1 हफ्ते से लगातार चल रही खबरों के बाद भी वन विभाग द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *