February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर में चोरों का धावा, लाखों की नगदी पार

रामनगर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। ग्राम पीरुमदारा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए की नकदी व विदेशी डाॅलरों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है । पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। रविवार की रात ग्राम पीरुमदारा स्थित ख्वाजपुर निवासी बलिहार सिंह के घर में अज्ञात चोर घुस गए। पीड़ित का कहना है कि चोरों द्वारा उसके कमरे में अलमारी से 4 लाख रुपए नगद व 5 हजार के कनाडियन डाॅलर चोरी कर कर ले गए । पता चलने के बाद पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल रवि कुमार सैनी ,चैकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली मामले में चैकी इंचार्ज ने बताया कि पीड़ित द्वारा पुलिस को अभी तहरीर नहीं सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस पीड़ित के यहां काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है तथा तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *