February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देवभूमि व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों का किया स्वागत

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रूद्रपुर। रेडीमेड एसोसिएशन द्वारा देवभूमि व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों अध्यक्ष विकास शर्मा, महामंत्री गौरव आहूजा, कोषाध्यक्ष सुनील झाम, जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, युवा जिला अध्यक्ष राजू छाबड़ा का विधवानी मार्केट में भव्य स्वागत किया। इस दौरान  देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि  रेडीमेड एसोसिएशन द्वारा जो सम्मान  हमें दिया गया है उसका  हम तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं  भविष्य में  रेडीमेड एसोसिएशन को जब भी  हमारी आवश्यकता होगी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर  खड़े रहेंगे। विकास शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिलवाया जायेगा। देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष  गुरमीत सिंह ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए देवभूमि व्यापार मंडल हमेशा आगे रहकर व्यापारियों को सहयोग करेगा। रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन बांगा ने माला डालकर एवं शाॅल उड़ाकर सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन बांगा ने कहा कि रेडीमेड एसोसिएशन देवभूमि व्यापार मंडल के साथ कदम से कदम मिलाकर व्यापारी हित में कार्य करेगी। इस दौरान अशोक बांगा, राकेश अग्रवाल, सतीश ठुकराल, रेडीमेड एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र खुराना ,कोषाध्यक्ष बलजीत सिंह, उपाध्यक्ष राजीव चावला,राजेश खुराना, उप महामंत्री अंशुल ठुकराल, ,मनीष ठुकराल, जतिन नागपाल, ललित नारंग, मुकेश वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *