February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दर्जनों महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

दर्जनों महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
गदरपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। महिला कांग्रेस कमेटी की ब्लाॅक अध्यक्ष विमला कांडपाल की मौजूदगी में दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की । रविवार को ग्राम बिशनपुर में आयोजित कार्यक्रम में विमला कांडपाल ने ग्राम बिशनपुर निवासी कुसुम रानी को महिला कांग्रेस कमेटी गदरपुर का ब्लाॅक कोषाध्यक्ष नियुक्त करते हुए मीरा देवी, ज्ञानती देवी, राधा रानी को महासचिव, मेनका देवी को ब्लाॅक उपाध्यक्ष एवं गोमती देवी को प्रचार मंत्री नियुक्त किया और नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस दौरान दर्जनों महिलाओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। महिला कांग्रेस की ब्लाॅकध्यक्ष विमला कांडपाल ने कहा कि महिला कांग्रेस जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मातृशक्ति से कांग्रेस की नीतियों एवं विचार धारा से जुड़ने का आ“वान किया। इस अवसर पर रामवती देवी, मीनू रानी, पूजा रानी, रविंद्र देवी, सुनीता देवी, सुमन रानी एवं गीता देवी आदि तमाम महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *