February 16, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

80 लीटर शराब बरामद, तस्क फरार
नानकमत्ता(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। मुखबिर की सूचना पर थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़कर अवैध शराब की दो भट्टियों से 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और सैकड़ों लीटर लाहन नष्ट किया। छापेमारी के दौरान शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भूडझाला में शराब तस्कर शराब बनाने का कार्य कर रहे हैं जिस पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ छापामारी की। पुलिस के आने भनक लगते ही शराब बनाने वाले कारोबारी पप्पू सिंह पुत्र केहर सिंह, बग्गा सिंह पुत्र सद्धा सिंह मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने काले रंग की दो ट्यूब में 80 लीटर शराब बरामद की। साथ ही शराब बनाने वाली दो भट्टियां को कब्जे में लेकर सैकड़ों लीटर लाहान नष्ट की। पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष भट्ट ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *