Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक के साथ तस्कर दबोचा
रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा मुखानी हाल निवासी दिनेशपुर हिमांशु आर्या पुत्र गोपाल आर्या को पुलिस ने शिमला पिस्तौर के पास देर शाम चैकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 6.03 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह किच्छा निवासी पठान से स्मैक खरीदकर दिनेशपुर ले जा रहा था। पुलिस स्मैक की तस्करी करने वाले किच्छा निवासी पठान की भी हिस्ट्री खंगालने में जुट गयी है। पुलिस ने आरोपी हिमांशु आर्या का सम्बंधित धाराओं में चालान किया है। वहीं बगवाड़ा भट्टा में पुलिस ने प्रेम सिंह पुत्र तेजा सिंह को 25 लीटर अवैध क।च्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *