February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुकदमों के विरोध में उपवास पर बैठे कांग्रेसी

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कुछ दिनों पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कांग्रेसजनों पर राजनैतिक द्वेष की भावना से दर्ज मुकदमों के विरोध में अल्मोड़ा जनपद के कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय एवं अपने अपने स्थानों पर उपवास कार्यक्रम किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि आज पूरे देश के किसान,खेतिहर मजदूर एवं आम जनता बेरोजगारी एवम् महंगाई की मार झेल रही है।भाजपा सरकार लगातार महंगाई का बोझ बढ़ाने का काम कर रही है।कांग्रेस जनता की आवाज को ले कर शान्तिपूर्ण ढंग से सरकार को चेताने का काम कर रही है लेकिन सरकार लगातार कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ द्वेष भावना से मुकदमें दर्ज कर रही है।ऐसे में प्रदेश का लोकतन्त्र खतरे में पढ़ रहा है।इस स्थिति में प्रदेशवासियों को एकजुटता का परिचय देकर सरकार द्वारा बेतहाशा बढ़ाई जा रही महंगाई का विरोध करना होगा।जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार द्वारा गलत तरीकों से जानबूझकर कांग्रेसजनों पर दर्ज किये जा रहे मुकदमों से डरने वाली नहीं है एवं जनहित में कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।उपवास कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,प्रदेश ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल, मनोज पवार,ललित सतवाल आदि लोग उपस्थित रहे।इसके अलावा पूर्व विधायक मनोज तिवारी एवं् नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने भी अपने-अपने आवासों में उपवास कार्यक्रम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *