February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खेत में ट्रेक्टर पलटने से चालक की दबने से मौत

खेत में ट्रेक्टर पलटने से चालक की दबने से मौत
रुद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। सिडकुल क्षेत्र की छत्तरपुर कालोनी में खेत जुताई करते समय टेªक्टर पलट गया। टैªक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहंुच गये। इसी बीच सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया है। पुलिस के मुताबिक छत्तरपुर कालोनी निवासी 45वर्षीय शमशुद्दीन पुत्र कमलउद्दीन गांव के ही किसी किसान के यहां काम करता था। मंगलवार की सुबह वह किसान के घर से जुताई के लिये टैªक्टर लेकर खेत पर गया था। बताया जाता है कि खेत में जुताई के समय अचानक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और वह वाहन के नीचे दब गया। खेत के पास ही और काम रहे लोगो ने देख लिया। वह लोग मौके पर पहंुच गये।घटना की जानकारी पर गांव से खेत मालिक समेत अन्य लोग भी पहंुच गये। टैªक्टर को सीधा कर चालक को बमुश्किल बाहर निकाला गया। इसी दौरान सूचना पर एसआई राजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह बिष्ट को लेकर घटना स्थल पर पहंुचे। उन्होंने गांव के लोगो से जानकारी ली। बाद में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। परिवार के लोग भी खेत पर पहंुच गये। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *