February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत
गदरपुर।शादी का झांसा देकर तीन वर्ष से शारीरिक शोषण कर रहे युवक के खिलाफ युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गदरपुर थाना क्षेत्र के हल्का नंबर 3 के एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि ग्राम बिंदु खेड़ा रुद्रपुर निवासी रिंकू पुत्र पाला सिंह द्वारा उसको पिछले तीन वर्षाे से शादी का झांसा दिया जा रहा था। युवती का कहना था कि रिंकू द्वारा शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक शोषण भी किया गया। युवती का आरोप था कि रिंकू ने कुछ दिन पूर्व दूसरी युवती के साथ विवाह भी रचा लिया, जब उसको इस बात की जानकारी हुई तो उसने रिंकू से बात की तो उसने उसकी एक ना सुनी और धमकाया। रिंकू के व्यवहार से क्षुब्ध युवती ने अपने परिजनों के साथ थाना गदरपुर पहुंचकर रिंकू के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिंकू के खिलाफ धारा 376 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि युवती रुद्रपुर में एक शोरूम में कार्य करती थी जहां उसका रिंकू नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है, और जल्द ही रिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *