February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

व्यापार मण्डल के विर्क जिला उपाध्यक्ष, सीकरी जिला मंत्री मनोनीत 

व्यापार मण्डल के विर्क जिला उपाध्यक्ष, सीकरी जिला मंत्री मनोनीत
रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने रुद्रपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरमुख सिंह विर्क  को जिला उपाध्यक्ष एवं गदरपुर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष राजकुमार सीकरी को जिला मंत्री मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने दोनों पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर संगठन और व्यापारी हित में पूरी निष्ठा से काम करने की अपेक्षा की। इस दौरान नवमनोनीत दोनों पदाधिकारियों का व्यापारियों ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष सुरमुख सिंह और जिला मंत्री राजकुमार सीकरी ने कहा उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है उस पर वह पूरी निष्ठा से काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अरोरा ,प्रदेश सयुक्त महामंत्री गुलशन छाबड़ा, जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, जिला कोषाध्यक्ष विनीत जैन व विक्की मुंजाल आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *