February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बहला फुसलाकर किशोरी को बनाया बंधक

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
काशीपुर। नगर क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को बहला- फुसलाकर अगवा किए जाने के बाद उसे यूपी के बदायूं जिले के तहसील बिसौली में बंधक बनाने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जानकारी मिलने पर जब वह लड़की को लेने गए तो उनके साथ आरोपियों ने मार पिटाई करते हुए उन्हें वहां से धमकी देकर भगा दिया। एसआई दीपक जोशी के मामला संज्ञान में है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम गढ़ीनेगी जसपुर तथा हाल गंगे बाबा मंदिर के सामने मोहल्ला किला निवासी एक महिला ने बताया कि बीते 10 जून को उसकी 15 वर्षीया पुत्री शाम लगभग 4 बजे घर से बाजार के लिए निकली लेकिन वापस घर नहीं लौटी। तमाम जगह तलाश के बाद भी जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। इसी बीच 15 जून को उसकी बड़ी बहन बसंतपुर तहसील आंवला थाना सिरौली जिला बरेली ने फोन पर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री विजय पुत्र नत्थू लाल निवासी धुरे मुंडिया, तहसील बिसौली, जनपद बदायूं उत्तर प्रदेश में है। महिला को जैसे ही उसकी पुत्री की सूचना मिली वह अपने बेटे को साथ लेकर तत्काल बताएं स्थान पर पहुंच गई। महिला का आरोप है कि बताए स्थान पर उसकी पुत्री को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था। उसने जब अपहर्ताओं के चंगुल से पुत्री को निकालने का प्रयास किया तो उसे तथा उसके पुत्र के साथ दबंगों ने बुरी तरह मारपीट करते हुए धमकी देकर वहां से भगा दिया। पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका के मद्देनजर महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *