February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित जीप पेड़ से भिड़ी,युवक की मौत
रामनगर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। हल्द्वानी रामनगर मार्ग के ग्राम कंचनपुर छोई में एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में जीप सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जाता है कि ग्राम बैलपड़ाव निवासी हरनेक सिंह उम्र 22 वर्ष सिंह पुत्र प्रगट सिंह बुधवार की सुबह करीब 2 बजे रामनगर से अपने घर जीप संख्या यूके 6 एजी 3111 से जा रहा था इसी बीच वन विभाग के बेलगढ गेट के समीप कंचनपुर छोई के पास जीप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई जिसमें उक्त युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *