February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या
सितारगंज(उत्तरांचल दर्पण सवाददाता)। अज्ञात कारणों के चलते नवविवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पति पत्नी के बीच विवाद का प्रकरण सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार को नगर के किच्छा रोड के गणेश मंदिर निवासी दीपक कुमार की पत्नी दामिनी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता का शव फंदे पर झूलते देख आसपास के लोगों ने नीचे उतारा। इसके बाद सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। एसएक्सआई बीएस बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

किच्छा में युवक फांसी पर झूला

किच्छा(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। अज्ञात कारणों के चलते कोतवाली किच्छा निवासी युवक ने फांसी लगा ली।प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब 27 वर्षीय भूपेंद्र कुमार पुत्र पप्पू फिरोजपुर तीनपानी बरा का रहने वाला है। ग्रमीणों के अनुसार आज सुबह भूपेंद्र का शव उसके घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। शव के पेड़ पर लटके होने के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *