Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

760 ग्राम चरस के साथ एक दबोचा
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
हल्द्वानी। थानाध्यक्ष काठगोदाम नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल मोहन जुकरिया,कांस्टेबल योगेश कुमार द्वारा काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण सुरक्षा के दृष्टिगत एवं क्षेत्र में लाॅक डाउन क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त भगवान आर्य पुत्र बच्चन लाल आर्य निवासी सुल्तान नगरी गौलापार थाना काठगोदाम के कब्जे से 760 ग्राम अवैध चरस बरामद कर सुल्तान नगरी नर्सरी गेट के पास गौलापार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *