February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक से कुचलकर दो मजदूरों की मौत

ट्रक से कुचलकर दो मजदूरों की मौत
कोटद्वार। कोटद्वार भाबर क्षेत्र के जशोदरपुर में देर रात एक ट्रक ने जमीन पर सो रहे मजदूरों को रौंद दिया जिसमे दो मजदूरों की मौत हो गई। घअना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात एक ट्रक फैक्ट्री से सामान भरकर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक पीछे करने के दौरान जमीन में सो रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। जिसमे बिहार के रहने वाले दो मजदूरों सीतामढ़ी बिहार निवासी 26 वर्षीय विमलेश व 28 वर्षीय रेम्बो की मौत हो गई। ट्रक चालक ये देख मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसआई संदीप शर्मा के अनुसार चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *