February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ब्रम्हाकुमारी आश्रम में घुसे अज्ञात लोग, केस दर्ज

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रूद्रपुर। इंदिरा कालोनी स्थित ब्रम्हाकुमारी आश्रम में कुछ अज्ञात लोग घुसकर हंगामा और गाली गलौच करने लगे। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जानकारी के मुताबिक इंदिरा कालोनी गली नंबर एक स्थित ब्रहमाकुमारी आश्रम की संचालक वीके सूरजमुखी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक बुजुर्ग महिला जो लम्बे समय से आश्रम से जुड़ी है वह आश्रम के लिए जमीन देना चाहती थी। कुछ समय पहले उक्त महिला ने ब्रम्हाकुमारी आश्रम के खाते में चार लाख रूपये डाल दिये। बाद में उक्त महिला के परिवार वालों द्वारा ऐतराज जताने पर उक्त महिला को चार लाख रूपये वापस कर दिये गये। फिर भी उक्त लोग आश्रम में आकर हंगामा और गाली गलौच करने लगे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ लाॅक डाउन के उल्लंघन और अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *