February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा में पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
किच्छा। पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा ने किच्छा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें प्रवीण अध्यक्ष, नंदकिशोर महामंत्री व मनोज गांधी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई की संस्तुति पर किच्छा में पंजाबी महासभा की नगर कार्यकारणी का गठन कर दिया गया है। विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर महासभा के जिलाध्यक्ष हरीश जल्होत्रा के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शाॅल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। शुक्रवार को किच्छा स्थित विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पहुंचे उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष हरीश जल्होत्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई की संस्तुति पर किच्छा में नगर कार्यकारणी का गठन किया गया है। किच्छा में पहले अध्यक्ष रहे प्रवीण रहेजा का दोबारा अध्यक्ष, पंडित नंदकिशोर शर्मा का महामंत्री व मनोज गांधी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं विधायक शुक्ला ने कहा कि तराई के विकास में पंजाबी समाज का योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। समाजसेवा में पंजाबी समाज ने हमेशा ही अग्रीण भूमिका निभाई है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला, नरेंद्र अरोरा, संदीप अरोरा, सुभाष तनेजा, अशोक छाबड़ा, तेजेन्द्र पाल सिंह लाटू, गुरदीप गाबा, सोनू खुराना, पंकज कालड़ा, मनीष छाबड़ा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *