Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर में घुसे चोर ने किशोरी पर चाकू से किया हमला

घर में घुसे चोर ने किशोरी पर चाकू से किया हमला
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
पंतनगर। रात के समय चोरी की नीयत से एक युवक घर में घुस गया जिसकी आहट पाकर उठी किशोरी पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। किशोरी की शोर सुनकर जागे परिजनों ने युवक को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुच कर चोर को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। अंगद सिंह निवासी कुशीनगर (उ.प्र.) यहां सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं में श्रमिक है और नगला स्थित जगतबली सिंह के मकान में किराए पर सपरिवार रहता है। सोमवार की आधी रात के बाद एक युवक चोरी की नीयत से पड़ोस में लगे रेत के ढेर पर चढ़कर उनके घर में घुस गया।

इसी बीच आहट सुनकर उनकी कक्षा 10 में पढ़ने वाली पुत्री पूजा जाग गई। वह उठकर जैसे ही बाहर आई युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पूजा के हाथ में लगा और खून बहने लगा, उसकी चीख सुनकर घर और आस-पड़ोस जाग गए । हड़बड़ाहट में भाग रहे युवक को परिजनों व पड़ोसियों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पंतनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक को आईपीसी की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।जिसकी पहचान दिलीप पुत्र नथुनी प्रसाद निवासी प्राग फार्म, किच्छा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *