February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर दिया धरना

लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर दिया धरना
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
किच्छा। बीते दिनों हल्द्वानी मार्ग स्थित आराध्या पाॅलीक्लिनिक में चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने के बाद हुई युवक की मौत को कई दिन बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज परिजनों सहित समाज के दर्जनों लोग मुख्य बाजार स्थित पंत मार्केट में धरने पर बैठ गए। परिजनों का कहना था कि विभाग द्वारा उक्त मामले में जांच के उपरांत भी कोई कार्रवाई आरोपी चिकित्सक के खिलाफ नहीं की गई है भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में शिष्टमंडल नेट रुद्रपुर सीएमओ से भेंट कर मामले पर गई कार्यवाही की मांग की जिस पर सीएमओ शैलजा भट्ट ने स्पष्ट किया की विभागीय जांच पूरी कर ली गई है इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा जांच पूरी होने के साथ ही दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर वासुदेव आयलानी, गोपाल पंत, प्रीतम कार्यनी, मनोहर मखीजा,  चेतन दास, फरियाद शाह, अशोक कुमार,  रविंदर आयलानी, देवेंद्र कार्यनी, हरीश खनवानी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *