February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरोना अपडेट-प्रदेश में 25 नये केस मिले, 1380 हुई संख्या

कोरोना अपडेट-प्रदेश में 25 नये केस मिले, 1380 हुई संख्या
देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। दोपहर तक आज प्रदेश में 25 नये केस मिले। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज जहां 25 लोगों को कोरोना वायरस कोविड-19 की पुष्टि हुई वहीं 135 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बागेश्वर जिले के दो, चमोली जिले का एक, चंपावत जिले के दो, देहरादून जिले का एक, हरिद्वार जिले के आठ, नैनीताल जिले का एक, पौड़ी गढ़वाल जिले के चार, रुद्रप्रयाग के दो और टिहरी गढ़वाल जिले में तीन लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही एक पॉजिटिव रिपोर्ट प्राइवेट लैब की भी आई है। राज्य में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा अब 1380 पहुंच गया है। इसके अलावा आज 135 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। अब राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 697 पहुंच गई है । राज्य में कोविड-19 के मरीजों का रिकवरी रेट 48.4 पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *