February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखण्ड में 31 नये केस मिले, संख्या 1245 हुई
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को दोपहर तक कोरोना के 31 नये मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़कर 1245 हो गई है। कोरोना के लगातार बढ़ते मामले सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि राज्य में मेडिकल स्टाफ भी कोरोना की चपेट में आने लगा है। दून अस्पताल के डाॅक्टर और नर्स पहले ही कोरोना पाॅजिटिव पाए जा चुके हैं। आज एक प्राइवेट अस्पताल की चार स्टाफ नर्स भी कोरोना पाॅजिटिव पाई जा चुकी हैं। इससे चिंता और बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती भी यही है कि इलाज करने वाले डाॅक्टरों को कोरोना के संक्रमण से कैसे बचाकर रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *