Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मृतक की कोरोना रिपोर्ट आई पाॅजिटिव
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
अल्मोड़ा। पांच दिन पहले अल्मोड़ा निवासी एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई थी। अब बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पाँजीटिव आई है। इससे हड़कम्प मचा हुआ है। अल्मोड़ा के विकासखंड स्याल्दे निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग को सांस और रक्तचाप संबंधी समस्या थी वह 21 मई को दिल्ली से लौटा था। साथ में और भी लोग थे जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। 29 मई को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैण लाया गया जहां रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग का सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया था जो पाॅजिटिव पाया गया है।इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि मृतक सीओपीडी/अस्थमा पीड़ित होने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर से भी पीड़ित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *