Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

यूपी से भागकर आया प्रेमी युगल दबोचा
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। यूपी से भागकर आये प्रेमी युगल को पुलिस ने यहां खेड़ा में पकड़ लिया। दोनों ने कल ही यहां आकर किराये का कमरा लिया था। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जबकि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक यूपी से एक प्रेमी युगल प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार हो गया था। मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर युवती की बरामदगी की मांग की थी। छानबीन में जुटी पुलिस को दोनों की लोकेशन खेड़ा में मिली। जिस पर पुलिस परिजनों के साथ यहां पहुंची और प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह कल ही रूद्रपुर आये और उन्होंने खेड़ा में किराये में कमरा लिया। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है जबकि युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *