Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालतों में युवक की मौत
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। संदिग्ध परिस्थतियों में एक युवक की घर पर मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक आदर्श कालोनी निवासी 24 वर्षीय सचिन सागर पुत्र बाबू  राम मंगलवार रात देर से घर आया था। परिजनों के मुताबिक रात को वह खाना खाकर सो गया। सुबह देर तक जब सचिन नहीं उठा तो परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिजनों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *