February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने लगाई फांसी
काशीपुर (उद संवाददाता)। संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने खिड़की में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसके दो मासूम बच्चे व पति वही कमरे में सो रहे थे। पुलिस को जैसे ही इसका पता चला क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ठाकुर व कोतवाल चंद्र मोहन सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। जरूरी पड़ताल के बाद पुलिस अधिकारियों ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम हाउस भेज दिया। अपराहन बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक मृतका के मायके से कोई नहीं पहुंच सका है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से ग्राम सिलाटी, जनपद बागेश्वर व हाल कुर्मांचल काॅलोनी निवासी रिटायर्ड फौजी महेश्वर सिंह पुत्र मोहन सिंह वर्ष 2018 से डीडी पांडे नामक व्यक्ति के मकान में 31 वर्षीय पत्नी ज्योति तथा दो बच्चों के साथ रहता है। उसकी शादी को लगभग 14 वर्ष हो गए। शादी के लगभग 10 वर्ष बाद उसके जुड़वा पुत्र मानित व पुत्री माही हुए जो आज 5वर्ष के हैं। वर्ष 2019 के अगस्त माह में कुमाऊ रेजिमेंट में लांस नायक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद फौजी परिवार के साथ किराए पर रहता है। बताया जा रहा है कि रात खाना खाने के बाद जब फौजी और उसके बच्चे गहरी नींद सो गए इसी दौरान उसकी पत्नी ज्योति ने दबे पाव उठकर कमरे की विंडो से चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सुबह 7 बजे जब फौजी की नींद खुली तो नजारा देख कर उसके पांव तले जमीन खिसक गई। पुलिस के अधिकारी भी प्रथम दृष्टया इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रहे हैं लेकिन इसका कारण क्या रहा यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मृतका का मोबाईल फोन कब्जे में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *