Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़कों हेतु पदयात्रा निकाल रहे गाबा एवं ढिल्लन को किया सम्मानित

सड़कों हेतु पदयात्रा निकाल रहे गाबा एवं ढिल्लन को किया सम्मानित
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा सोनू की अध्यक्षता एवं प्रदेश महासचिव हिमांशु गाबा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी रूद्रपुर की बदहाल सड़कों को बनाये जानें की मांग को लेकर लगातार पदयात्रा निकाल रहे जिला महासचिव सुशील गाबा एवं उनका सहयोग कर रहे आंेकार सिंह ढिल्लन का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदेश महासचिव हिमांशु गाबा के कैम्प कार्यालय पर आयोजित एक सादे समारोह में पदयात्रा निकाल रहे जिला महासचिव सुशील गाबा एवं उपाध्यक्ष ओंकार सिंह ढिल्लन का स्वागत करते हुये जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा सोनू नें कहा कि आज पूरे रूद्रपुर में सड़कों का बुरा हाल हो चुका है। हर वार्ड हर बस्ती के लोगो को गंदगी, गड्ढों एवं धूल से भरी सड़कों के चलते मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इन खस्ताहाल सड़कों के कारण अनंेकों बेशकीमती जानें भी चली जाती है जिससे पूरे परिवारों को आजीवन संताप, दुखः और अभाव झेलने पड़ते है। आज इस कोरोना काल में भी जिस प्रकार श्री गाबा व श्री ढिल्लन नें जागरूक विपक्ष की भूमिका को निभाया जा रहा है, वह पूरे उत्तराखंड में मिसाल के तौर पर याद रखा जायेगा। प्रदेश महासचिव हिमांशु गाबा नें कहा रूद्रपुर मे भाजपाई जनप्रतिनिधि कुंभकर्ण की नींद सो रहे है, वो न तो कार्य कराना चाहते है और न ही जनसेवा करना चाहते है। कि सुशील गाबा व ढिल्लन जैसे युवा जुनूनी नेतागण बधाई के पात्र हैं, जिन्होनें रूद्रपुर की बदहाल सडकों के खिलाफ आंदोलन प्रारम्भ कर भाजपा को आईना दिखा दिया है। सुशील गाबा के इस आंदोलन का संज्ञान प्रदेश नेतृत्व नें भी ले लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री गाबा व उनका सहयोग कर रहे ओंकार ढिल्लन के साथ कंधें से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस दौरान युवा कंाग्रेस जिलाध्यक्ष अभिशेक शुक्ला अंशू, जिला उपाध्यक्ष पवन वर्मा, चन्द्रशेखर डब्लू, गगनदीप सिंह प्रधान, चन्दन सामंत, गोपेश तिवारी आदि उपस्थित थे। संचालन युवा कंाग्रेस जिलाध्यक्ष अभिशेक शुक्ला अंशू नें किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *