February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तमंचे की बट से हमला कर युवक को किया लहुलूहान

तमंचे की बट से हमला कर युवक को किया लहुलूहान
काशीपुर(उद संवाददाता)। नशाखोरी के लिए जब दबंगों को पांच हजार नहीं मिले तो उन्होंने सैलून चलाने वाले युवक से गाली गलोच करते हुए उसके मुंह पर तमंचों की बट से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया और बलपूर्वक घर में घसीटकर कमरे में बंद करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस मामले में तीन सदस्यों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला पक्काकोट निवासी अब्दुल कौसर जहां ने बताया 27 मई की रात लगभग 11 बजे मोहल्ले के साहिल, राहिल, व यमन पुत्रगण शकील उसके दरवाजे पर अड्डे बाजी करते हुए उसके भाई गुलाब से नशाखोरी के लिए 5 हजार रुपयों की डिमांड करने लगे। सैलून चलाने वाले गुलाब ने जब रकम देने में असमर्थता जताई तो तीनों भाइयों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए तमंचे की बट से मुंह पर प्रहार कर उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया और बलपूर्वक घसीट कर उसे कमरे में बंद करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। शोर-शराबा होने पर देर रात मोहल्ले में मजमा लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए उनके धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *