February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

झील में मिला आईटीबीपी जवान का शव

झील में मिला आईटीबीपी जवान का शव
पौड़ी(उद संवाददाता)। उत्तराखंड पौड़ी जिले के श्रीनगर झील में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिली कि ये शव आईटीबीपी के जवान का है। जवान का शव पानी में तैरता मिला जिससे आसपास हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी जवान एएसआई पद पर चमोली जिले के गौचर में तैनात था जो की अचानक गायब हो गया था।जवान की गुमशुदगी की रिपोर्ट कर्ण प्रयाग में दर्ज कराई गई थी। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी चंबा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसके बाद शव को आईटीबीपी को सौंपा जाएगा और आगे की जांच कर्णप्रयाग पुलिस करेगी। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि एएसआई राकेश कुमार 23 मई से लापता था। इसकी गुमशुदगी चैकी गौचर थाना कर्णप्रयाग में दर्ज कराई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *