February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सट्टेबाजी में लगे तीन लोग किये गिरफ्तार

सट्टेबाजी में लगे तीन लोग किये गिरफ्तार
हल्द्वानी(उद संवाददाता)। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टे की खाई बाड़ी करते तीन लोगों को नगदी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांस्टेबल मुन्ना व कांस्टेबल रवि रात्रि गश्त में थे इसी बीच शाबरी मस्जिद के पास से मौ.अकरम पुत्र मौ असरफ निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा, दानिश पुत्र आखिर अहमद निवासी एवं फिरोज पुत्र मौ यासिन निवासी चनल गेट के पास वनभूलपुरा को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 3730 रूपए कैलकूलेटर, रजिस्टर आदि बरामद किए गये। तीनों के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *