Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर में घुसकर फायरिंग, तोड़ फोड़

किच्छा। हथियारबंदों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। और घर के बाहर खड़ी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस को सूचना देने पर हमलावर मौके से फरार हो गये। पुलिस को दी तहरीर में वार्ड 10 आवास विकास निवासी पवन गंगवार ने बताया कि गत रात्रि वह अपने घर पर था। तभी लगभग एक दर्जन हथियारबंद लोग घर पर आ गये और गाली गलौच कर घर के खिड़की दरवाजे तोड़ दिये लेकिन लोहे की ग्रिल होने के कारण वह घर में नहीं घुस पाये जिस पर उन्होंने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पीड़ित ने बताया कि इनमें से एक युवक शिमला पिस्तौर और दूसरा चकोनी का निवासी है लेकिन अन्य लोगों को वह पहचान नहीं पाया। घटना की सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस के आने से पूर्व उक्त लोग फरार हो गये। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने दो लोगों को नामजद करते हुए अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *