February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रहस्यमय बुखार से मासूम बालक की मौत
काशीपुर(उद संवाददाता)। रहस्यमय बुखार से मासूम की अचानक पसलियां चलने लगी और कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया। देर रात आकस्मिक घटना से लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम है। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के सेम्पल कोरोना जाँच के लिए भेजे जाएंगे। पता चला है कि जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी हरिओम सक्सेना की यहां मोहल्ला लाहोरिया स्थित मुंशीराम चैराहा के पास ससुराल है। उसका 18 माह का बेटा आयुष सक्सेना नाना नानी के पास रहता है। बताया गया कि गत बुधवार की देर रात अचानक मासूम को तेज बुखार हो आया। बुखार के कारण उसकी पसलियां चलने लगी। रात लगभग 12 बजे परिजन जब तक उपचार के लिए कुछ कर पाते मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना की घटते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल मृत बच्चे के सैंपल आज कोरोना जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *