February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

क्वारंटाइन पूरा कर घर लौटी किशोरी की अचानक मौत

क्वारंटाइन पूरा कर घर लौटी किशोरी की अचानक मौत
चम्पावत(उद सहयोगी)। क्वारन्टीन पूरा कर घर में रह रही किशोरी की मंगलवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों रुद्रपुर से आने पर उसे जीआईसी बालातड़ी में एहतियातन क्वारंटाइन किया गया था। उसकी मौत से हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग किशोरी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की तैयारी की रहा है। जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय खष्टी जोशी पुत्री दयानंद जोशी निवासी बामोरा रीठा अपने ननिहाल में रहती थी। 13 मई को रुद्रपुर से आने पर जीआईसी बालातड़ी में उसे क्वारंटाइन किया गया था। मंगलवार को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे घर भेज दिया। चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण होने के बाद देर शाम खष्टी अपने नाना के लिए जीआईसी में भोजन पहुंचाने जा रही थी। अचानक उसके सिर में दर्द होने होने लगा और कुछ देर में मौत हो गई। लड़की के माता-पिता हल्द्वानी के चोरगलिया में रहते हैं। सूचना पर वह लधियाघाटी पहुंच गएं। प्रशासन कोरोना संक्रमण के चलते उसका सैंपल भेजने की तैयारी में जुटा हुआ है। उसकी मौत से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही क्षेत्र के लोगों में भी हड़कम्प मचा है। बता दें चंपावत जिले में अब तक कुल आठ संक्रमित मिल चुके हैं। 11352 लोग होम क्वारंटाइन हैं और 84 लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। दो लोगों को आइसोलेट किया गया है। फिलहाल अभी कोई संक्रमित स्वस्थ  नहीं हुआ है। सभी का इलाज सुशीला तिवारी मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *