February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में 38 नए केस,संख्या पहुंची 438
देहरादून(उद संवाददाता)। प्रदेश में कोरोना का कहर थम नहीं र हा है। बुधवार को दोपहर तक 38 नये केस मिले हैं। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 438 पहुंच गया है। प्रदेश में प्रवासियों की वापसी के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे शासन प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है। प्रदेश कंट्रोल रूम से जारी हैल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज दोपहर तक 38 केस सामने आये हैं। जिसके बाद संख्या 438 हो चुकी है। प्रदेश में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 79 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। आज आये मामलों में 13 टिहरी जनपद से 5 नैनीताल से और 2 ऋषिकेश के हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या चिंता में डालने वाली है। प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के बाद संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। नये मामलों में ऋषिकेश से 38 वर्षीय बडोली ग्राम यम्केश्वर ब्लाॅक पौडी के एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई। जो 19 मई को नोएडा से ऋषिकेश आया था। 22 मई को इनका एम्स ऋषिकेश में सैंपल लिया गया था। यह बडोली बड़ी गवर्नमेंट स्कूल यम्केश्वर ब्लाॅक में 19 मई से क्वाॅरेंटाइन है। वहीं दूसरा मामला 35 वर्षीय बराज काॅलोनी में रहने वाली एक महिला है। यह महिला एम्स ऋषिकेश में 2 डाॅक्टर फैमिली के यहां मेड का कार्य करती थी। उन्हे भी होम क्वाॅरेंटाइन कर दिया गया है साथ ही टिहरी जनपद से 11 नए केस सामने आए हैं। जबकि नैनीताल जनपद में 5 नये केस मिले हैं। प्रशासन संक्रमित पाये गये मरीजों के संपर्क में आये लोगों को चिन्हित करने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *