February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरोना अपडेट-उत्तराखंड में 15 नए केस मिले, संख्या पहुंची 427

कोरोना अपडेट-उत्तराखंड में 15 नए केस मिले, संख्या पहुंची 427
देहरादून(उद संवाददाता)। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिससे शासन प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है। देर रात 15 नये मामले आने के बाद अब प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 427 पहुंच गया है। नये मामलों में 13 टिहरी जनपद से और 2 ऋषिकेश के हैं। प्रदेश में मंगलवार को कुल 77 मामले कोरोना के सामने आए थे। इनमें से 15 मरीजों की रिपोर्ट देर रातत आई हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकडा 427 तक पहुच गया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या चिंता में डालने वाली है। प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के बाद संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। नये मामलों में ऋषिकेश से 38 वर्षीय बडोली ग्राम यम्केश्वर ब्लॉक पौडी के एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई। जो 19 मई को नोएडा से ऋषिकेश आया था। 22 मई को इनका एम्स ऋषिकेश में सैंपल लिया गया था। यह बडोली बड़ी गवर्नमेंट स्कूल यम्केश्वर ब्लॉक में 19 मई से क्वॉरेंटाइन है। वहीं दूसरा मामला 35 वर्षीय बराज कॉलोनी में रहने वाली एक महिला है। यह महिला एम्स ऋषिकेश में 2 डॉक्टर फैमिली के यहां मेड का कार्य करती थी। उन्हे भी होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है साथ ही टिहरी जनपद से 11 नए केस सामने आए हैं। प्रशासन संक्रमित पाये गये मरीजों के संपर्क में आये लोगों को चिन्हित करने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *