Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

इलाज में लापरवाही से युवक की मौत
किच्छा(उद संवाददाता)। इलाज के दौरान लापरवाही बरतने तथा गलत इंजेक्शन लगाने से युवक मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने निजी अस्पताल के चिकित्सक पर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से कार्यवाही किए जाने की मांग की है। दी गयी तहरीर में आवास विकास निवासी विनोद आयलानी ने बताया की उनके 18 वर्षीय पुत्र सौरभ आयलानी की सोमवार देर शाम को तबीयत खराब हो गई। सौरभ को बेचैनी होने की शिकायत होने पर परिजनों उसे इलाज हल्द्वानी मार्ग स्थित आराध्या पॉलीक्लिनिक ले गये थे, जहां चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद घर भेज दिया। घर पहुंचते ही सौरभ की हालत बिगड़ने लगी और परिजन उसे तुरंत पुनः चिकित्सक के पास ले गये जहाँ चिकित्सक ने गंभीर हालत बताते हुए रुद्रपुर ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि रुद्रपुर निजी चिकित्सालय ले जाने पर चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। सौरभ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। युवक की मौत के बाद परिजनों सहित तमाम लोग आराध्या पॉली क्लिनिक पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए। मृतक के पिता विनोद आयलानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सक की लापरवाही से सौरभ की मौत हुई है तथा चिकित्सक ने एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन सौरभ को लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसका चेहरा व पूरा शरीर लगातार काला होता चला गया। परिजनों ने कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *