February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

क्वारंटाईन सेंटर में सांप के डसने से मासूम बच्ची की मौत

क्वारंटाईन सेंटर में सांप के डसने से मासूम बच्ची की मौत
नैनीताल (उद सहयोगी)। जनपद के बेतालाघाट क्षेत्र में तल्लीसेठी प्राथमिक विद्यालय में बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर में सांप के डसने से बच्ची की मौत हो गयी। जिससे प्रशासन में हड़कम्प मचा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर पटवारी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बेताल घाट के तल्लीसेठी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर का है। अपने परिवार के साथ क्वारंटाइन सेंटर गई 4 वर्षीया बच्ची को सांप ने डस लिया। आनन-फानन में बच्ची को बैताल घाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 सेवा के माध्यम से ले जाया गया, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची के पिता आनंद सिंह का परिवार हाल ही में दिल्ली से इलाज कराकर लौटा था, जिसके बाद उन्हें तीन दिन पहले ही ग्राम प्रधान के आदेश के बाद विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। सोमवार को जब उनकी बेटी अंजली आराम कर रही थी तो मां ने उसके चेहरे पर दो दाग देखे जो की सांप के डसने जैसे थे। बच्ची के चेहरे पर आंख और कान के पास सांप के डसने के निशान थे। वहीं वहा अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद 108 को सूचना दी गई और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि बच्ची के साथ हादसा होने के बाद क्वारंटाइन सेंटर में मौजूद बाकी सभी प्रवासी भी मौका देखकर घरों में भाग गए। जिससे बड़ा खतरा खड़ा हो गया है।
पटवारी, वीडीओ और शिक्षक पर केस
बेतालघाट के तल्लीसेठी गांव मे बने कोरेन्टाइन सेन्टर में 5 वर्ष की बच्ची अंजलि की मृत्यु पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने शोक व्यत्तफ़ किया है। श्री बंसल ने कहा है कि बच्ची के परिजनों को वन विभाग की ओर से निर्धारित मुआवजा राशि का जल्द ही भुगतान किया जायेगा। कोरेन्टाइन सेन्टर मे तैनात किये गये राजकीय कर्मचारियों की लापरवाही को गम्भीरता से संज्ञान मे लेते हुये जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित कर्मचारी के विरूद्ध देर रात एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किये थे जिसके क्रम में नायब तहसीलदार बेतालघाट द्वारा सम्बन्धित थाने मे मृतक बच्ची केे ताऊ खीम सिह की शिकायत पर शासकीय कार्याे मे लापरवाही बरतने के आरोप मे पटवारी राजपाल सिह, ग्राम विकास अधिकारी उमेश जोशी, जीआईसी बेतालघाट के सहायक अध्यापक करन सिह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उपजिलाधिकारी ऋचा सिह की रिपोर्ट पर सम्बन्धितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269,270,304 (ए) तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा इस प्रकार की गम्भीर कार्यवाही प्रदेश स्तर की पहली गम्भीर कार्यवाही है। जिलाधिकारी की इस कार्यवाही से जनपद भर के कर्मचारियों मे हड़कम्प मचा हुआ है। गौरतलब है कि प्राथमिक विद्यालय तल्लीसेठी बेतालघाट के कोरेन्टाइन सेन्टर मे 16 लोग कोरेन्टाइन है इसमें महेन्द्र का परिवार भी था। इस परिवार की कोरेन्टाइन अवधि मंगलवार को पूरी हो रही थी। जिलाधिकारी श्री बंसल ने चेताया है कि भविष्य मे ऐसा कोई मामला सामने आया तो लापरवाहा कर्मचारी के खिलाफ कडी कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। उन्होने दो टूक शब्दों मे कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रे मे स्थापित किये गये सभी कोरेन्टीन सेन्टर पर जिस स्टाफ की तैनाती की गई है वहां वह आपने दायित्व पूरी तत्परता एवं निष्ठा से अनुपालन करेे किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। लापरवाही की दशा में कडी से कडी विधिक कार्यवाही भी अमल मे लाई जायेगी। उन्होने कहा कि आपदा के इस काल में सभी अधिकारी अपने मोबाइल चौबीस घंटे खुले रखे तथा आने वाली सभी कॉल को अनिवार्य रूप से अटैंड करें तथा लोगाें की समस्याओं का निराकरण करते हुये उन्हे सहयोग करें। श्री बंसल ने जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी तथा जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिह तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता को निर्देश दिये है कि तैनात किये गये सभी कर्मचारियोें तथा अध्यापकों की वीडियो कॉल के माध्यम से सभी तैनात लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *