February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पत्रकार मुकेश पाल की माता का निधन

पत्रकार मुकेश पाल की माता का निधन
गदरपुर। पंजाबी काॅलोनी निवासी ट्रक यूनियन गदरपुर के मुंशी राजेश पाल तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं गदरपुर प्रेस क्लब के सदस्य मुकेश पाल कि माता जी परवीन रानी का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। करीब 70 वर्षीय परवीन रानी कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी जिन्होंने रविवार की शाम 7ः30 बजे जीवन की अंतिम सांस ली। परवीन रानी के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर परिजनों के साथ साथ वार्ड वासियों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए राजेश पाल एवं मुकेश पाल को मातृ शोक होने पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना प्रदान की। सोमवार को प्रात 9ः00 बजे गमगीन माहौल में दिवंगत परवीन रानी का अश्रुपूर्ण नेत्रों के साथ नगर के मोक्ष धाम श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। परवीन रानी के आकस्मिक निधन पर गदर पुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जय किशन अरोरा, संरक्षक नायब सिंह धालीवाल, नरेंद्र सिंह ग्रोवर, संजीव डोडा, दर्शन लाल फुटेला, अशोक छाबड़ा, आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद भुसरी, सतीश मुंजाल, मोहनलाल बजाज, हरिश्चंद्र मुरादिया, श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष वेद राज बजाज, विजय सुखीजा, हरिचंद छाबड़ा, राजेंद्र सुखीजा, प्रमोद बजाज, संजीव सुखीजा, प्रवीण गिलहोत्रा, जितेंद्र बजाज, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज सेतिया, महामंत्री मनीष फुटेला, अशोक हुडिया, जसपाल डोगरा, सतीश बत्रा,राकेश कुमार शशांक त्यागी, गौरव बत्रा, बंटी डोडा, गोविंद सक्सेना, सचिन बत्रा, रोहित कुमार सुदामा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज राजेश तनेजा, गुंजन सुखीजा, सुरेश खुराना, विनोद चुघ, जीवन मदान, अमित तनेजा, बंटी बाबा एवं कपिल गंडा सहित तमाम लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *