February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी में धरने पर बैठे कांग्रेसी

हल्द्वानी में धरने पर बैठे कांग्रेसी
हल्द्वानी(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे के विरोध में आज कांग्रेसियों ने बुद्ध पार्क के अलावा जगह जगह सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में कोरेाना महामारी को रोकने में नाकाम साबित हुयी है। इस दौरान कांग्रेसियों ने विपक्ष की आवाजज को दबाने और उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। कांग्रेस नेताओं ने स्कूलों की फीस, बिजली का बिल माफ करने किसानों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *