Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत जल्द आ सकते हैं रूद्रपुर

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत जल्द आ सकते हैं रूद्रपुर
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। कोरोना काल में जनपद उधम सिंह नगर में चल रही व्यवस्थाओं को लेकर आज विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से दूरभाष पर वार्ता की और उन्हें पूरी जानकारी देते हुए रूद्रपुर में राधा स्वामी सत्संग में बनाये गये राहत शिविर और निर्माणाधाीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने की अपील की। जिस पर मुख्यमंत्री ने ठुकराल को शीघ्र रूद्रपुर आने का आश्वासन दिया। विधायक राजकुमार ठुकराल ने आज सीएम त्रिवेन्द्र रावत को दूरभाष पर बताया कि लाॅकडाउन के बाद से ही किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग घर में जरूरतमंदों मदद के लिए राहत शिविर लगाया गया है। सत्संग घर के माध्यम से हजारों लोगों को भोजन मुहैया कराया गया है। साथ ही सित्संग घर में बनाये गये शिविर में दूसरे प्रदेश से आ रहे प्रवासियों के विश्राम एवं उनके चेकअप और भोजन आदि की व्यवस्था भी लगातार की जा रही है। विधायक ठुकराल ने जिला मुख्यालय पर सरकारी स्तर पर बड़ा क्वारंटीन सेंटर बनाये जाने के लिए भी मुख्यमंत्री से वार्ता की। उन्होंने राहत शिविर और निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री से रूद्रपुर आने का आग्रह किया कहा कि इससे सेवा में जुटे लोगों का हौंसला बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने ठुकराल को शीघ्र रूद्रपुर आने का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद विधायक ठुकराल ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री एक या दो दिन में रूद्रपुर का दौरान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *