Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मांगों को लेकर युकांईयों ने दिया सांकेतिक धरना

मांगों को लेकर युकांईयों ने दिया सांकेतिक धरना
गदरपुर (उद संवाददाता)। स्कूलों में 3 माह की फीस, बिजली और पानी के बिलों को माफ किए जाने की मांग को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। युवक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मोहनीश कुमार उर्फ मन्नू चैधरी के नेतृत्व में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाॅक डाउन के दौरान स्कूलों में 3 माह की फीस बिजली और पानी के बिलों को माफ किए जाने की मांग को लेकर राजकीय इंटर काॅलेज गदरपुर के प्रांगण में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक सांकेतिक धरना दिया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लेकर सांकेतिक धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को स्कूलों की फीस, बिजली और पानी के बिलों को माफ करें, ताकि कामकाज बंद होने से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिल सके। सांकेतिक धरने पर बैठने वालों में युवक कांग्रेस कमेटी के पूर्व नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, संगम बत्रा एवं शादाब के नाम मुख्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *