February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पेड़ से भिड़ी स्कूटी,श्रमिक की मौत
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। गंगापुर रोड पर बीती रात एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिससे स्कूटी सवार श्रमिक की मौत हो गयी। श्रमिक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक संजय नगर खेड़ा वार्ड 11 निवासी 27 वर्षीय तारक दत्त मजदूरी करता था। बीती रात करीब दो बजे वह गंगापुर रोड स्थित एक भवन में टाइल लगाने का काम करके वापस लौट रहा था। गन्ना भवन के सामने अचानक स्कूटी संख्या यूके06 एवी 5775 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। हादसे में तारक दत्त बुरी तरह घायल हो गया। उसके पीछे आ रहे साथी श्रमिक उसे तुरंत मेडिसिटी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की एक तीन साल की बेटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *