February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
हल्द्वानी (उद संवाददाता)। मंगल पड़ाव चैकी के निकट बेरिकेट लगाकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी आने-जाने वालों का पुलिस ने सख्ती से जांच के बाद ही आने-जाने दिया। कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस खासकर बनभुलपुरा और लाइन नंबर 1 से 17 तक की ओर से आने-जाने वालों की सख्ती से चेकिंग कर रही है। पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि लोग महामारी की गंभीरता को कम करके आंक रहे हैं और झुंड के रूप में घूम रहे हैं। इससे संक्रमण बढ़ने की संभावना लगातार बनी रहती है। इसके बाद पुलिस ने सख्ती अपनाते हुए चेकिंग अभियान चलाया और हर आने-जाने वालों की गहनता से जांच करने के बाद ही जरूरी होने पर आने-जाने दिया। बेवजह भीड़ बढ़ाने और घूमने के लिए आने वालों को पुलिस ने सख्ती से रोका। चेकिंग के दौरान कोतवाल संजय कुमार, चैकी इंचार्ज कैलाश सिंह नेगी, एसआई जोशी, चंदन सिंह, बंशी जोशी आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *