February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मानव सेवा के लिए सेतिया और चुघ हुए सम्मानित

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। श्री राधा स्वामी जी सत्संग संस्था ने कोरोना महामारी के संकट में बहुत बड़ी संख्या में गरीबों को भोजन उपलब्ध कराकर सेवाभाव का उदाहरण पेश किया है। इस काम में संस्था से जुड़े तमाम सेवादार दिन रात जरूरतमंदों की सेवा में लगे रहे। सिक्ख संगठन की टीम ने इस बड़ी उपलब्धि पर राधा स्वामी कमेटी के सदस्य हरीश सेतिया और समाजसेवी भारत भूषण चुघ को मानव सेवा के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और सेवा कार्य में जुटे सभी लोगों की मुक्त कंठ से प्रेशंसा की। इस दौरान सिख संगठन के पदाधिकारियों ने उनके इस योगदान व सेवा भाव को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि राधा स्वामी सत्संग की ओर से संकट के इस समय में जरूरतमंदों की मदद के लिये किये गये इंतजाम और व्यवस्था प्रशंसनीय है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ सिख संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *