February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दोपहर में छाया घनघोर अंधेरा,तेज आंधी तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त

ऊधमसिंहनगर( उद ब्यूरो)। आज रविवार का दिन शहर ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिये यादगार बन गया। जब चारों ओर दिन में ही अंधेरी रात जैसा नजारा देखने को मिला। आज दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी , तूफान और बरसात एकाएक शुरू हो गई। देखते ही देखते वातावरण में घनघोर अंधेरा छा गया। मौसम की इस करवट से हर कोई हैरान और परेशान हो गया। कई लोग तो यह सोचने लगे कि कहीं आज का दिन प्रलय के नाम न हो जाये। तेज अंधड़ और बारिश से जीवनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आंधी से कई कच्चे घरों की छतें उड़ गयी वहीं कई जगह पेड़ और विद्युत तारें टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी। दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली और अचानक अंधकार छा गया। जिसके च लते लोगों को दिन में भी हैटलाईट जलाकर वाहन चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। करीब एक घंटे तेज अंधड़ के कारण जगह जगह भारी नुकसान के समाचार मिले हैं। शहर की विभिन्न बस्तियों में कई घरों की छतें उड़ गयी। वहीं अंधड़ और बारिश से किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अंधड़ के चलते कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। मगर यह तो कुदरत का नजारा था। आंधी तूफान और भारी बारिश के बाद फिर मौसम सामान्य हो गया। एक ओर जहां लोग कोरोना से परेशान है तो दूसरी ओर कोरोना का एक पहलू प्रकृति के लिये बरदान साबित हुआ। कोरोना महामारी से बचने के लिये विश्व में कई देशों में लाॅकडाउन चल रहा है और अधिकांश देश ठहर से गये है तो वहीं प्रकृति के लिये यह समय सजने और संवरने का है। वातावरण और प्राकृतिक नदियां शुद्ध और वायु साफ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *