February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखण्ड के युवक का वायरल हो रहा वीडियो

उत्तराखण्ड के युवक का वायरल हो रहा वीडियो
देहरादून। उत्तराखण्ड के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक उत्तराखण्ड सरकार पर कोई मदद नही करने का आरोप लगा रहा है। वैसे तो उत्तराखण्ड सरकार राज्य से बाहर फंसे लोगों को राज्य में लाने के लिये हर सम्भव प्रयास कर रही है और प्रतिदिन काफी लोगों को राज्य में लाया जा रहा है। यहां लाकर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग सहित कई चेकअप कर उन्हे आगे अपने-अपने घरों में भेजा जा रहा है। लेकिन वही उक्त युवक सरकार पर जमकर आरोप लगा रहा है। वीड़ियों में युवक काफी परेशान लग रहा है और सरकार के खिलाफ खूब बोल रहा है। युवक का कहना है कि वर्तमान में वह पूना में रह रहा है। जहां से वह उत्तराखण्ड अपने घर आना चाहता है,लेकिन सरकार इसमें कोई मदद नही कर रही। युवक का कहना है कि यहां काफी संख्या में उत्तराखण्ड के लोग फंसे हुये है, लेकिन उनकी उत्तराखण्ड में वापसी नही हो पा रही है। युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। युवक का पूरा विडियो देखने के लिए क्लिक करें-https://www.facebook.com/www.uttaranchaldarpan.in/videos/772043203329887/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *