February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राजधानी में खुली शराब की दुकानें, पुलिस ने कराई बंद

देहरादून। राजधानी में आज एकाएक जहां लोग अपने घर की ओर जाने के लिए बेताब दिखे कहीं शराब विक्रेता भी शराब बेचने के लिए बेताब नजर आए राजधानी में कुछ जगह शराब के ठेके खुल गए जिसमें शराब लेने के लिए लोगों की होड़ मच गई जैसे ही खबर पुलिस प्रशासन को लगी पुलिस ने शराब ठेके तुरंत बंद करा दिया। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है लेकिन यह अनुमति 4 मई से होनी है लेकिन आज ही कुछ शराब डीलरों ने दुकानें खोलकर बेचने शुरू कर दी। हालांकि कुछ का यह कहना है की टेंडर नए हो गये हैं इसलिए दुकान को साफ सफाई कर किसी अन्य को देने के लिए खोली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *