Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक शुक्ला ने किया मेडिकल कालेज का निरीक्षण

विधायक शुक्ला ने किया मेडिकल कालेज का निरीक्षण
रुद्रपुर(उद संवाददाता)। विधायक राजेश शुक्ला ने आज पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल काॅलेज रुद्रपुर में 500 बेड लगाकर निर्माणाधीन अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया तथा बताया कि 10 मई तक 500 बेड लगा कर अस्पताल का वार्ड पूरा कर मरीजों को रखने लायक बना लिया जाएगा तथा अक्टूबर माह तक ओपीडी समेत अस्पताल परिसर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। विधायक राजेश शुक्ला ने आज कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कल संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल काॅलेज रुद्रपुर में 100 छात्रों के बैच प्रारंभ करने की अनुमति तथा स्टाफ की नियुक्ति को स्वीकृति दी है जो हर्ष का विषय है। शुक्ला ने कहा कि अक्टूबर माह में अस्पताल परिसर को पूरा कर पंडित राम सुमेर शुक्ल के जन्म दिवस 28 नवंबर 2020 तक अस्पताल जनता को समर्पित कर दिया जाएगा तथा 2021 के अंत तक मेडिकल काॅलेज के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि 2022 से पहला बैच शिक्षण के लिए प्रारंभ किया जा सके। निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन (सीएनडीएस) यूनिट रुद्रपुर के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके पांडे, जेई समेत निर्माण एजेंसी के अधिकारी तथा इस अस्पताल को 400 बेड उपलब्ध कराने वाले टाटा ट्रस्ट एवं टाटा मोटर्स के अधिकारी, भाजपा रुद्रपुर उपाध्यक्ष रोशन अरोड़ा तथा स्मारक ट्रस्ट के सचिव मनीष शुक्ला मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *