Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिलाओं के साथ मास्क बनाने में जुटे ‘राम’ और ‘शिव’

महिलाओं के साथ मास्क बनाने में जुटे ‘राम’ और ‘शिव’
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। कोरोना संक्रमण को रोकने लिए भाजपा ने जिले में डेढ़ लाख फेस मास्क बनाकर उन्हें जरूरतमंदों तक बांटने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत आज जिला मुख्यालय पर फेस मास्क बनाने के अभियान का शुभारम्भ मेयर रामपाल सिंह के निवास पर किया गया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियांे के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा और मेयर रामपाल सिंह भी मास्क बनाने के काम में जुटे रहे। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं कोरोना संक्रमण में लोगों को मदद पहुंचाने और मास्क बनाकर बांटने का आहवान किया था। जिसके तहत भाजपा ने जिले में डेढ़ लाख मास्क बनाने का लक्ष्य रखा है। ये मास्क जिले भर में कार्यकर्ताओं के माध्यम से खुद तैयार कराये जजा रहे हैं। इसी के तहत आज मेयर राम पाल सिंह के निवास पर मास्क बनाने के अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव अरोरा और मेयर रामपाल सिंह ने महिला मोर्चा की अंजू सिंह, स्वयं सेविका संघ की कमलेश बिष्ट, दीपा, मोना आदि के साथ कपड़े से मास्क बनाने के काम में हाथ बंटाया। मास्क बनाने के काम में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि ये मास्क जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाये जायेंगे। उन्होेंने बताया कि पीएम मोदी के आहवान पर पूरे जिले में मास्क बनाने का काम पार्टी के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में पार्टी जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर है। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास सराहनीय है। पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ देश मजबूती से लड़ाई लड़ रहा है। अब तक जो लड़ाई लड़ी गयी है उसके सार्थक परिणाम सामने आये हैं। उन्होंने कहा कि लाॅक डाउन को समय रहते लागू किए जाने से देश में कोरोनावायरस के संक्रमण को बढ़ने से काफी हद तक रोका जा सका है। मेयर रामपाल ने कहा कि लाॅकडाउन का दूसरा चरण तीन मई को पूरा होने जा रहा है। देश हित और जनहित में सरकार जो भी निर्णय आगे के लिए लेगी उसका सभी पूरी जिम्मेवारी से पालन करें तभी हम कोरोना को जड़ से मिटा पायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *