Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तीसरी बार निकाह कर लौटे युवक को किया होमक्वारंटीन

तीसरी बार निकाह कर लौटे युवक को किया होमक्वारंटीन
गदरपुर( उद संवाददाता)। पूर्व में दो बार निकाह कर चुका युवक एक बार फिर निकाह कर घर लौटा तो मोहल्ले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया क्योंकि तीसरी पत्नी के उत्तर प्रदेश की निवासी होने की अफवाह के चलते वार्ड वासियों के कान खड़े हो गए। मामले के तूल पकड़ने पर आशा कार्यकर्ती द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, चिकित्सकों ने दोनों को 14 दिन तक होम कोरेन्टाइन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को गदरपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 में रहने वाला एक युवक लाॅक डाउन के दौरान निकाह कर लौटा तो मोहल्ले में युवक के उत्तर प्रदेश निवासी महिला के साथ निकाह कर लौटने की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। युवक पूर्व में भी दो बार निकाह कर चुका है, ऐसे में युवक द्वारा तीसरी बार निकाह कर लौटने की अफवाह इस कदर फैली की आशा कार्यकर्ती द्वारा मौके पर पहुंचकर पूछताछ की गई जिस पर पता चला कि निकाह करने वाली महिला उत्तर प्रदेश की न होकर बल्कि सुल्तानपुर पट्टी की रहने वाली है, लेकिन कोई दस्तावेज न होने की वजह से मामला संदिग्ध नजर आया। मामले की गंभीरता के चलते आशा कार्यकर्ती द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी गई, साथ ही महिला के उत्तर प्रदेश की निवासी होने की आशंका के चलते उसके आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों को भी मंगाया गया। आधार कार्ड में महिला का उत्तर प्रदेश की निवासी न होकर सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र का होना पाया गया जिसके चलते चिकित्सकों ने भी राहत की सांस ली। चिकित्सकों द्वारा दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरांत उनको 14 दिनों तक घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *